गड़रिया समाज के शशिपाल तहसील अध्यक्ष और नंदकिशोर बने उपाध्यक्ष
राजाखेड़ा। पीतांबरा मैरिज होम पर गड़रिया समाज की ओर से विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त सुरेश बघेला को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर सम्मान समारोह एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ने पर विचार किया गया एवं समाज सुधार पर विशेष चिंतन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित बोहरा प्रदेश सचिव कांग्रेस एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ओबीसी धौलपुर के गोकुल सिंह बघेल, माताप्रसाद बघेल और राधेश्याम राठौर रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें शशिपाल बघेल को तहसील अध्यक्ष नरेंद्र बघेल को युवा तहसील अध्यक्ष एवं नंदकिशोर को उपाध्यक्ष, जिला महासचिव रामदीन बघेल, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीकाराम बघेल को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित बोहरा ने कहा कि गड़रिया समाज ने हमेशा से ही कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाज से दूर कर देना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश बघेला ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का आश्वासन दिया।