पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरीतियां दूर करने और बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

कुरीतियां दूर करने और बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। बाबा अब्दाल शाह पहाड़ वाले वली की मजार पर दारूल उलूम गुलशने वरकात की ओर से जलसा ए दस्तारबंदी (मदरसा के बच्चों को प्रदान की जाने वाली डिग्रियां ) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आॅल इंडिया काजी बाेर्ड के सदर मुफ्ती सैयद कौसर रब्बानी, अलहाज हाफिज हमीदुल हक, पूर्व चेयरमैन मदरसा बोर्ड फजले हक की ओर से मदरसे से हाफिज, मुफ्ती एवं कारी कोर्स की डिग्रियांे का हाफिज की डिग्री मोहम्मद अरशद, मोहम्मद आदिल, गुलाम अली, औरंगजेब, मोहम्मद असलम, मोहम्मद इमरान, चिराग, नवाजिश को और हाफिज कारी की डिग्री मेहराज आलम, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद अरमान एवं कारी की डिग्री मोहम्मद शाहनबाज को प्रदान की गई। इस अवसर पर पहाड़ पर शहंशाहे तरन्नुम केसर वस्तवी एवं बुलबुले वाले मदीना शोएब रजा साब की ओर से नात शरीफ सुनाकर माहौल को खुशनूमा बना दिया। इस मौके पर कौसर रब्बानी व फजले हक ने धार्मिक तकरीर कर बच्चों को शिक्षा को बढ़ावा देने,। इस मौके पर नप उपसभापति इशरार खान, जाहिद, नजीमुद्दीन उर्फ नज्जो खान, हाजी जमीलउद्दीन, लियाकत अली खान, बबलू छावनी, मुन्ना खान, सराफत उर्फ बल्ले, आरिफ, हमीद खान, शमसुद्दीन कुरैशी, फरमान बेग, अब्दुल सगीर सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में माैजूद रहे।

धौलपुर. पहाड़ वाले वली की मजार पर बोलते वक्ता।

खबरें और भी हैं...