पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रबोधक संघ का बैठक में अहम निर्णय सरकार नहीं मानी तो करेंगे फिर आंदोलन

प्रबोधक संघ का बैठक में अहम निर्णय सरकार नहीं मानी तो करेंगे फिर आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ धौलपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक पंचायत समिति में हुई। बैठक कि अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने की। जिन्होंने राज्य सरकार पर प्रबोधकों के साथ भेद भाव करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि प्रबोधकों कि मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रबोधक संघ के प्रदेश मंत्री मनोज जगरिया ने राज्य सरकार से मांग रखी कि प्रबोधक अधिनियम के अनुसार राज्य मैं कार्यरत समस्त योग्यताधारी प्रबोधकों का वरिष्ठ प्रबोधक के पद पर विषयानुसार पदोन्नति सूची जारी की जाए। संघ की जिला महिला मंत्री विद्या परमार ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर के द्वारा प्रबोधकों कि वरिष्ठता सूची जारी कि जाए। पदाधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही जिले से बड़ी संख्या मे प्रबोधक पदोन्नति को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। संघ के पदाधिकारी सोवरन सिंह ने प्रबोधकों एवं शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की राज्य सरकार से की। प्रवक्ता नीरज शर्मा ने संगठन का मांग पत्र प्रस्तुत किया एवं बताया कि कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन एवं जीपीएफ पुनः प्रारंभ करने की मांग एक स्वर में की। संचालन दाऊदयाल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर ज्योति शर्मा, ब्रजेश तिवारी, सोवरन सिंह, दिनेश मित्तल, मनोरमा चौहान, रामनिवास, रामखिलाड़ी, दाऊदयाल शर्मा, ग्याशीराम, दीवान सिंह, भगवत प्रसाद, भगवान दास, महेश, राजकुमार, मजीद, बनवारी, किरोड़ी, रामशंकर, नीलम राणा, दिनेश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

धौलपुर. बैठक में मौजूद संघ पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...