पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांईं समिति देगी जानवरों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस

सांईं समिति देगी जानवरों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैस्क्यू संस्था द्वारा प्रथम पालतू स्वान चिकित्सा परीक्षण शिविर परामर्श, टीकाकरण एवं निशुल्क डॉग फूड वितरण शिविर का आयोजन भार्गव वाटिका में किया गया। अतिथि समाजसेवी जीतेन्द्र सिंह राजोरिया, आरसीए के पूर्व सचिव सोमेन्द्र तिवारी, नगरपरिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, प्रांतीय चेयरमैन रोटरी क्लब विमल भार्गव, रोहिल सरीन, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ राम अवतार सिंघल रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव रजत राना, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र बघेल, संयोजक धर्मेंद्र राजावत, अब्दुल सगीर खान, राधा सिंघल एवं आशा मिश्र ने किया। अतिथि उद्बोधन में बोलते हुए सोमेन्द्र तिवारी ने कहा की संस्था जिले में असहाय जानवरों के लिए जो सेवा कार्य कर रही है सराहनीय है।

संस्था के लिए एक्सप्रेस क्लब एवं श्री साईं बाबा सेवा कल्याण समिति के द्वारा भविष्य में घायल जानवरों एवं पशुओं को लाने ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस देने की घोषणा की। विमल भार्गव ने पशु चिकित्सा सहायता केंद्र के लिए निशुल्क भूमि एवं भवन देने की बात कही। राजोरिया ने कहा संस्था के कार्य प्रशंसनीय हैं, उनकी संवेदना पशुओं एवं असहाय जानवरों के लिए वाकई काबिले तारीफ है। आयुक्त शशिकांत शर्मा ने आगामी विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर जानवरों के लिए पानी की कुंडिया एवं पक्षियों के लिए परिंडे देने को घोषणा की। चिकित्सा शिविर मे 245 से अधिक डॉग, बिल्लियों एवं चूहों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया। टीकाकरण एवं जांच कर निशुल्क दवा, नि शुल्क कृमि रोगी दवाइयों का वितरण किया गया। संचालन अनिल मिश्रा विद्यार्थी ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र, विपुल गुप्ता, पवन, नीतेश शर्मा ,विकास, शिवंक, अमित, अभिषेक खोकर, कपिल, अनुराग बंसल, मंगल सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।

पालतू व आवारा जानवरों के घायल होने की स्थिति या अन्य जरूरत के समय आएगी काम

धौलपुर. शिविर में डॉग अपनी कला दिखाता एवं मौजूद अतिथि।

खबरें और भी हैं...