मुदगल होंगे विद्युत प्रसारण निगम के जिलाध्यक्ष, पहाड़िया बने महामंत्री
धौलपुर। राजस्थान विद्युत प्रसारण मजदूर कांग्रेस इंटक की बैठक जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विद्युत मंडल फेडरेशन जयपुर के महामंत्री विद्यासागर शर्मा, प्रसारण इंटक भरतपुर के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार भारद्वाज, संदीप कुमार मौजूद रहे। जिसमें समस्त श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की गई और जल्द से जल्द श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्ताव लिया।
वहीं प्रसारण निगम धौलपुर के कर्मचारियों के संगठन के चुनाव कराए गए, जिसमें सर्व सहमति से राजेश मुदगल को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ जिला महामंत्री विमल कुमार पहाड़िया, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा को बनाया गया। वहीं संदीप कुमार शर्मा को राजस्थान विद्युत प्रसारण इंटक का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर शशांक शर्मा, हनिमेश जैन, केशव शर्मा, अमित शर्मा, समीर खान, दीपक पचौरी, दाऊजी रावत, राजेश कुमार, भानु प्रकाश, प्रदीप सेन, सुनील कुमार, जमील खान, ललित शर्मा, भूदेव शर्मा, लोकेश बैंदिल, बाबूलाल बघेल आदि मौजूद रहे।