पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशांत सिंह : वार्ड के लोगों ने दूसरी बार जिताया, इसका कारण है कि मैंने विकास करवाया है।

निशांत सिंह : वार्ड के लोगों ने दूसरी बार जिताया, इसका कारण है कि मैंने विकास करवाया है।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खान : आपके बोर्ड में शहर में सफाई व्यवस्था सही नहीं थी। तब आपने कितनी बार निरीक्षण करके इसे नगरपरिषद को अवगत करवाया ?

सिंह : आपके समय से पहले हमारे समय में सफाई व्यवस्था अच्छी थी ?

खान : हमारे बोर्ड ने इतनी गाड़ियां मंगवाई, जो आज घर-घर जाकर कचरा उठा रही हैं। कचरा-पात्र दुकानों पर रखवाए, अगर आप करवाते तो जनता को गंदगी का सामना नहीं करना पड़ता ?

सिंह : ये गलतफहमी है। ये गाड़ियां केंद्र की स्कीम के तहत आई हैं।

खान: बोर्ड बैठक में पार्षदों के बैठने की जगह नहीं थी, हमने मेला ग्राउंड में भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। आप क्यों नहीं करवा पाए ?

सिंह : इसकी स्वीकृति तो हमारे ही बोर्ड ने करवा दी थी। आप तो बनवा रहे हैं।

खान : आपके ही वार्ड में लोगों की सैंकड़ों समस्याएं थी, उपसभापति रहते हुए भी आप अपने वार्ड की पुलिया तक नहीं बनवा पाए।

जवाब : मेरे वार्ड के लोगों ने मुझे दूसरी बार जिताया, उसका कारण है कि मैंने वार्ड में विकास करवाया है।

खान : आपके बोर्ड में विकास के लिए कई मदों से काफी रुपया आया था, फिर भी आप उससे शहर का कोई विकास नहीं करवाए पाए, क्यों ?

सिंह : उस समय शहर का काफी विकास हुआ है। इसके लिए आप नगरपरिषद से रिकॉर्ड निकलवा लें।

खान : तब नगरपरिषद में सैंकड़ों लोगों को पट्टे, खाद्य सुरक्षा जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ लेने के लिए परेशान होना पड़ा। आपने ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं करवाई, जिससे लोगों को राहत मिलती?

सिंह : खाद्य सुरक्षा का लाभ रसद विभाग देती है। पट्टे हमारे बोर्ड में एतिहासिक दिए गए।

सीवरेज खुदाई के बाद सड़कें महीनों खराब पड़ी रही, धूल-मिट्टी से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे दिक्कत रही।

सिंह : जब सीवरेज का कार्य चल रहा था तो बोर्ड भी बदल गया था। सीवरेज खुदाई के समय लोगों को कुछ परेशानियां जरूर हुई, लेकिन भविष्य के लिए यह अच्छा है।

निशांत सिंह पूर्व उप सभापति

2010 से 2015 तक नगरपरिषद में उपसभापति के पद पर रहे। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े व राजनीति में 15 साल से सक्रिय हैं। 2010 से लगातार एक ही वार्ड से पार्षद हैं। इसके अलावा पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में गिनती होती है।

इसरार खान उपसभापति

नगरपरिषद में उपसभापति हैं। 1995 से कांग्रेस से जुड़े हैं। दो चुनाव जीते और दो हारे हैं। कांग्रेस में सचिव की जिम्मेदारी हैं। कांग्रेस विचारधारा को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। सिटी डवलपमेंट का विजन है।

निशांत सिंह- स्टेट ग्रांड के पट्टे लोगों को क्यों नहीं मिल रहे हैं ?

इसरार खान : लोगों को पट्टे सबसे ज्यादा अब दिए जा रहे हैं। लोगों को हाथों हाथ पट्‌टे दिलवा रहे हैं।

सिंह : आपके बोर्ड में नगरपरिषद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लगाम लगाने के लिए क्या किया ?

खान : ये आप की गलतफहमी है। ऐसा कुछ भी नहीं है ?

सिंह : धौलपुर के विकास के लिए आपने कोई कदम नहीं उठाया। सरकार से विकास के लिए क्या मांग की, बताएं ?

खान : हमने धौलपुर के विकास के लिए काफी काम भी किए हैं और काफी मांग भी उठाई है। आज आप खुद ही देख रहे हैं कि अब में और पहले में कितना अंतर आया है ?

सिंह : उपसभापति होते हुए आपने कौन सी उपलब्धि ले ली। कौन सी जिम्मेदारी आपको मिल गई ?

खान : सफाई के निरीक्षण से लेकर सीवरेज के काम की भी पूरी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है। कई खामियां मिलने पर उन्हें ठीक भी करवाया।

सिंह: हमारे बोर्ड में सभापति और उपसभापति मिलकर काम करते थे। आपके साथ ऐसा नहीं क्यों ?

खान : हम भी मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन जनता को परेशानी होगी तो आवाज जरूर उठाएंगे।

सिंह : नगरपरिषद में काफी दिन से स्टेट ग्रांड के पट्टे पड़े हुए हैं, लोगों को क्यों नहीं मिल रहे हैं ?

खान : लोगों को पट्टे सबसे ज्यादा अब दिए जा रहे हैं। पट्‌टे के लिए आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। हम तो लोगों को हाथो हाथ पट्‌टे दिलवा रहे हैं।

सिंह: आप तो सफाई निरीक्षण में कभी नहीं दिखे। कितनी बार रिपोर्ट दी है यही बता दें ?

खान : मैंने चार दर्जन से अधिक रिपोर्ट दी हैं। आप नगरपरिषद से रिकॉर्ड निकलवा लें। शहर की सफाई व्यवस्था सहित विकास कार्य तेजी से और सही प्रकार से हो। इसके लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहा हूं। आगे भी रहूंगा।

सिंह : टेंडर प्रक्रिया में काफी धांधली चल रही है, इन्हें दूर क्यों नहीं करवा रहे हैं। कई टेंडरों के तो दो महीनों से वर्क आर्डर तक नहीं हुए हैं ?

खान : इस बोर्ड में कोई धांधली नहीं चल रही है। कोई वर्कआर्डर नहीं हुए तो आप बताए। सभी काम नियमानुसार किए जा रहे हैं, कोई गड़बड़ी नहीं है।

खबरें और भी हैं...