प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज
झालावाड़. प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर राधारमण मांगलिक भवन के प्रांगण में होगा। सम्मेलन अध्यक्ष बलवीर प्रजापति ने बताया कि सम्मेलन में 37 जोड़ों का विवाह होगा।
विवाह में झालावाड़, कोटा, बूंदी, इंदौर, से वर-वधू पहुंचेंगे। सम्मेलन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत समाज के 10 प्रमुख सम्मानित किया जाएगा। जिनके परिवार में केवल बालिकाओं ने ही जन्म लिया है। सम्मेलन के आशिर्वाद समारोह में झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, संसदीय सचिव नरेंद्र नागर मौजूद रहेंगे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक: मनोहरथाना. अकलेरा हनुमान मंदिर पर 5वां निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन व नानी बाई के आयोजन काे लेकर बैठक हुई। इसमें सामाजिक संगठनों द्वारा सुझाव दिए गए। इसमें समिति में लाइट व्यवस्था विजेंद्र जांगिड़, टेंट व्यवस्था कृषि उपज मंडी, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद, साफ सफाई व्यवस्था यशवंत प्रजापति, पेयजल व्यवस्था छोटूलाल मीणा, सम्मेलन में जोड़ों के पंजीकरण व्यवस्था कलाल समाज अध्यक्ष कैलाश पारेता, सम्मेलन में कन्यादान व्यवस्था, परमानंद सुमन व चांदमल यादव, पूजन सामग्री व्यवस्था रामस्वरूप शर्मा सहित अन्य व्यवस्था सौंपी गई है।