पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • गौरव पथ के आसपास अधूरी पाइप लाइन का काम शुरू होगा

गौरव पथ के आसपास अधूरी पाइप लाइन का काम शुरू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12.5 लाख रुपए खर्च होंगे, 15 दिन में होगा पूरा काम

भास्कर न्यूज | अकलेरा

गौरवपथ के आसपास नाली निर्माण के पहले डलने वाली पीने के पानी की पाइप लाइन का काम शीघ्र शुरू होने वाला है। पाइप लाइन के कारण पिछले तीन माह से नालियों का गंदा पानी चारों और फैला हुआ है। इससे गर्मी में मौसमी बीमारी फैलने की आशंका है।

वाटर वर्क्स एवं पीडब्ल्यूडी की सुस्ती के कारण पाइप लाइन डलने में देरी हुई है। कलेक्टर ने शिविर में इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किए जाने के निर्देश दिए थे। वाटरवर्क्स विभाग जेईएन मोहनलाल मीणा ने बताया कि वाटरवर्क्स विभाग से मनोहरथाना रोड तक गौरव पथ के किनारे पाइप लाइन डालने के लिए आगामी 24 अप्रैल को टेंडर निकाले गए है। पाइप लाइन बिछाने के काम में करीब 12.5 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद गौरव पथ के किनारे पर इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण होगा। बाईपास से बावड़ी तक बनने वाले सीसी रोड का काम पूरा होने के बाद आसपास इंटरलॉकिंग का कार्य पाइप लाइन के अभाव में अधूरा पड़ा है। इससे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। आए दिन रामद्वारे पर वाहनों के जाम की समस्या सामने आ रही है। पिछले 6 माह से आस पास के लोग गौरव पथ के अधूरे काम के कारण परेशानी उठा रहे है।

नाली निर्माण अधूरा

गौरव पथ के आसपास नाली निर्माण का काम अधूरा रहने से चारों ओर गंदा पानी फैल रहा है। इससे गर्मी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। वायरल बुखार के रोगी सामने आए है। आस पास के लोगों का कहना है कि नाली का निर्माण पूरा नहीं होने से लोग परेशान हो चुके है। प्रशासन की ढिलाई के कारण देरी हुई है।

वाटर वर्क्स से बावड़ी तक पाइप लाइन के टेंडर 24 अप्रैल को हाेंगे। इसके बाद पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो जाएगा। 15 दिन में पाइप लाइन बिछा दी जाएगी। मोहनलाल मीणा, जेईएन वाटर वर्क्स विभाग

खबरें और भी हैं...