साप्ताहिक हाट होने से मेले की बढ़ी रौनक
असनावर. मेले में मंगलवार को रही लोगों की भीड़।
असनावर. अक्षय तृतीया महोत्सव को लेकर कस्बे के दशहरा मैदान में 12 अप्रैल से मेले का आयोजन हो रहा है। यह मेला 24 अप्रैल तक चलेगा। मंगलवार को साप्ताहिक हाट होने से मेले में रौनक बढ़ गई। मेले में पशुओं की संख्या भी कम है। यहां पहले मनोरंजन के साधन सर्कस, मौत का कुआं, नोटंकी व कई सिनेमा आते थे, लेकिन धीरे-धीरे सब आना बंद हो गए। सरपंच गुड्डी बाई ने बताया कि मेला 12 से 24 अप्रैल तक लगेगा।