रामगंजमंडी-भोपाल रेलवे लाइन के संबंध में बैठक
झालावाड़. रामगंजमंडी से भोपाल तक नई रेलवे लाइन का कार्य प्रगतिरत है। मंगलवार को कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में झालावाड़ जिले में चल रहे रेलवे के इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के संबंध में उनके चैम्बर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में खेरखेड़ा मन्दिर के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन में जनता द्वारा एक अतिरिक्त पुल की मांग की गई है जिस पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गिंदौर पुल के रोड के कार्य को सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से निर्माण कराने और उसकी संपूर्ण लागत रेलवे द्वारा जल्द ही निविदा आमंत्रित करने पर सहमति बनी। इसके एडीएम ने रेलवे लाइन डालने में रेल विभाग को आ रही बाधाओं को दूर कर इस कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में एडीएम भवानी सिंह पालावत,एसडीएम पीसी रैगर, मनीषा तिवारी, एसडीएम अकलेरा अश्विन के पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।