पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • छापोली में अनियंत्रित डंपर पलटा, बिजली का टावर और दो दुकानें क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं

छापोली में अनियंत्रित डंपर पलटा, बिजली का टावर और दो दुकानें क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर छापोली बस स्टैंड के निकट सोमवार की रात एक डंपर अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पहाड़ी डस्ट लेकर एक ओवरलोड डंपर मंडावरा से उदयपुरवाटी की तरफ आ रहा था। रात करीब 11 बजे ट्रक अनियंत्रित होकर एक बिजली के टावर से टकराता हुआ दुकानों में घुस गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर निकलकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के दफ्तर में फोन करके बिजली बंद करवाई। मंगलवार को विद्युत लाईन का टावर ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू की जा सकी। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने अभी तक मामला दर्ज नहीं करवाया है।

छापोली में पलटा अनियंत्रित डंपर।

खबरें और भी हैं...