अमरचंद व विद्याधर बने महामंत्री
खेतड़ी | व्यापार मंडल की अध्यक्ष नवलकिशोर पारीक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी में बदलाव किया गया। नई कार्यकारिणी में अमरचंद शर्मा व विद्याधर सैनी को महामंत्री, विनोद गुप्ता, बजरंग गुप्ता, पवन कुमावत झोझू व हरीश चंचलानी को उपाध्यक्ष, गजेंद्र सोनी, महेंद्र पारीक, कालीचरण गुप्ता, मोहम्मद हारून, सोनू बबेरवाल को मंत्री, महेंद्र गुप्ता अचारवाले को कोषाध्यक्ष, किशोर शर्मा, अशोक हाकम को संगठन मंत्री, खेताराम कुमावत, रमेश शर्मा को प्रचार मंत्री व सुधीर गुप्ता को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।