ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली
परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली। समाज के सभी उम्र की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के चित्र को फूल मालाओं से सजाया गया। ब्राह्मण भवन से शुरू हुई शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई वापस ब्राह्मण भवन पर संपन्न हुई।
चिड़ावा | शहर में पोद्दार पार्क के पास स्थित सनातन आश्रम में परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता झुंझुनूं जिला ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी ने की। गोष्ठी को महेंद्र शर्मा, प्रदीप जोशी, हीरालाल शर्मा, पवन शर्मा व रामनिवास ने संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज को शिक्षित करने, कुरीतियां छोड़ने और संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने पर जोर दिया।
उदयपुरवाटी में 20 को निकालेंगे शोभायात्रा
उदयपुरवाटी | विप्र नवयुवक मंडल उदयपुरवाटी व परशुराम युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में परशुराम जयंती समारोह 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। विप्र मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 2 बजे ब्राह्मण भवन में समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर कई वक्ता अपने विचार प्रकट करेंगे। शाम 4 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो ब्राह्मण भवन से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस भवन पहुंचेगी।