पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवाना शाह के भंडार से निकले 26 लाख रुपए

दीवाना शाह के भंडार से निकले 26 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह शरीफ का भंडार रविवार सुबह वक्फ कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में खोला गया। भंडार से 26 लाख 38 हजार 930 रुपए आमदनी के साथ ही 1 किलो 160 ग्राम चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए।

दरगाह वक्फ कमेटी के सेक्रेट्री मोहम्मद यासीन खां अशरफी के अनुसार कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली, अब्दुल वहीद अंसारी, हाजी जेनुलहसन, अशफाक तुर्किया, हाजी अब्दुर्रहमान, हाजी शरीफ मेवाती, इमरान मेवाती, असलम शेख, हाजी इस्माइल मंसूरी, हाजी उस्मान खां पूर्व सरपंच सावा, अधिशाषी अधिकारी इशाक नकवी एवं कई हिन्दू-मुस्लिम पदाधिकारियों की उपस्थिति में भंडार खोलकर राशि की गिनती की गई। इस दौरान बैंककर्मी, एसएमसी अध्यक्ष मंसूर अहमद, बज्मे अशरफी के सदर अदुर्रज्जाक, पार्षद मोहम्मद हारून, अशरफ हुसैन, मास्टर राकेश शर्मा, अंजुमन मिल्लते इस्लामिया के सेक्रेट्री मोहम्मद हुसैन खां, अमान खां, दीवाना शाह मा.वि. दरगाह स्टाफ, आशिक दीवाना आदि मौजूद थे। राशि की गणना के बाद हुई बैठक में छाया एवं शीतल पेयजल की अतिरिक्त सुविधाओं पर चर्चा के साथ ही बालिका शिक्षा एवं उड़ान कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग कर शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक मोहम्मद शब्बीर खां एवं इंचार्ज हाजी अल्लानूर खां को निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...