दो मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी
कपासन | महेश ज्ञान मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में स्कूटी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नाथूलाल हेड़ा के अनुसार भादसोड़ा में आयोजित हुए जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की पद्माक्षी पुरस्कार विजेता छात्रा दीपिका खटीक पुत्री कैलाशचंद्र खटीक व प्रज्ञा चंडालिया पुत्री सतीश को मुख्यमंत्री ने स्कूटी प्रदान की।