पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम जारी, बच्चों को बताए आदर्श

आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम जारी, बच्चों को बताए आदर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़|आंबेडकर जयंती महोत्सव के तहत कार्यक्रम जारी है। सेंती स्थित सेंट्रल एकेडमी सीनियर स्कूल में अंबेडकर जयंती महोत्सव मनाया गया। स्कूल कि जनसंपर्क अधिकारी प्रीति गर्ग ने बताया कि डा. अंबेडकर की छवि चित्र पर माल्यार्पण के बाद कक्षा बारहवीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों दुष्यंत पालीवाल, खुशी सेन, लविश तातेड़ व महेश राठी ने बाबा साहब के जीवन परिचय दिया। प्राचार्य अश्लेष दशोरा ने भीमराव अंबेडकर की शैक्षिक उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। अखिल भारतीय बैरवा 84 सकल महासभा के सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष राकेश बोरदिया, सचिव दीपचंद बैरवा, सहायक सचिव आदित्य, युवा बैरवा संघ के प्रचार मंत्री मनोज बैरवा ने विचार रखते हुए आंबेडकर की कुछ जगहों पर खंडित की गई मूर्तियों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्या भारती के स्कूल विद्या निकेतन बालिका उमावि के प्रवक्ता अनिलकुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, शैलबाला परिहार ने विचार रखे। संचालन ममता सुखवाल ने किया।

खबरें और भी हैं...