पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 को

जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज का 20वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में होगा। इसकी तैयारी के लिए समिति की बैठक शनिवार शाम को समाज के कृषि मंडी रोड स्थित रिसोर्ट में कार्यालय में हुई। समाज के अध्यक्ष इंद्रसेन शर्मा ने बताया कि इसमें 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया है। इसमें सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सम्मेलन में इस बार समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। गत दो साल में समाज के प्रतिभाओं का सम्मान होगा। समाज के कोषाध्यक्ष मगनीराम सुथार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2012-16 और 2016-17 में कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है, उनको सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा परिणाम की अंक तालिका की फोटो प्रति कृषि मंडी रोड स्थित समाज के कार्यालय में जमा करानी होगी।

खबरें और भी हैं...