पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदसौर की तर्ज पर लहसुन प्याज की मंडी आज से शुरू

मंदसौर की तर्ज पर लहसुन प्याज की मंडी आज से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में सोमवार से मंदसौर मंडी की तर्ज पर लहसुन प्याज की खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कृषि मंडी सचिव मदनलाल गुर्जर ने बताया कि मंडी प्रशासन ने किसानों की मांग पर प्रतापगढ़ मंडी में मंदसौर मंडी की तर्ज पर लहसुन प्याज को सोमवार से बेचने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। इसके लिए मंडी प्रशासन ने बेरिकेड्स लगाकर लहसुन और प्याज के यार्ड को अनाज मंडी यार्ड से पृथक कर नए यार्ड में परिवर्तित कर दिया है। साथ ही मंडी प्रशासन की ओर से विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही मंडी के पीछे के गेट को दुरुस्त करवा लिया गया है। जहां से किसान सुबह 6 बजे अपने वाहन को मंडी यार्ड में प्रवेश करा सकेंगे। मंडी का गेट सुबह 6 बजे से मंडी यार्ड भरने तक खुला रहेगा। इसके साथ ही मंडी प्रशासन ने यार्ड में डोम और प्लेटफार्म की सफाई करवा ली है।

प्रतापगढ़. मंडी में मंदसौर मंडी की तर्ज पर लहसुन प्याज की बिक्री को लेकर करवाई गई डोम की सफाई।

खबरें और भी हैं...