राठौर तेली समाज के 21 जोड़े बने हमसफर
झालरापाटन| राठौर तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को कार्तिक मेला मैदान में आयोजित हुआ। इसमें 21 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें सुबह 9 बजे से नरसिंह मंदिर से बेवाण का आगमन शुरू हुआ। इसके बाद सभी जोड़ों ने द्वारिकाधीश प्रांगण से21 घोड़े 51 ढोल-बैंडबाजों के साथ प्रमुख मार्गों से निकासी निकाली।
भामाशाह दुलीचंद राठौर, अनिल राठौड़ ने सम्मेलन का खर्चा व सभी दूल्हा-दुल्हन को 11 हजार रुपए दिए। दुलीचंद राठौर, बाबूलाल, गणेशलाल, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, अशोक कुमार का सहयोग रहा।
इन जगहों पर हुआ निकासी का स्वागत
बड़ा मंदिर पर जुलूस का स्वागत किया गया। इसमें पूर्व विधायक मोहनलाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर, विजय सिंह, अनिल, बालचंद नंदलाल ने निकासी का स्वागत किया।
झालरापाटन. राठौर समाज द्वारा निकाली गई निकासी में शामिल दूल्हे।
गुर्जर समाज का विवाह सम्मेलन 28 को
झालावाड़| गुर्जर समाज की ओर से दूसरा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 अप्रैल को भगवान देवनारायण मंदिर परिसर धनवाड़ा में होगा। इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई है।
इसमें मुख्य अतिथि कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल होंगे। अध्यक्षता संजय गुर्जर करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजकुमार चेची, सुरेश गुर्जर, भवानीमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, रामलाल गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, भैरूलाल गुर्जर, बृजमोहन गुर्जर, भवानीसिंह, शिवराज सिंह खींची, राेशन सिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य गोपाल गुर्जर, रुक्मिणी गुर्जर, रामहेत, सरपंच मुकेश गुर्जर, रमेश खटाणा, साधना गुर्जर, भोजराज गुर्जर होंगे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत श्याम गुर्जर खटाणा और हरिमोहन गुर्जर करेंगे। विवाह सम्मेलन में वर-वधु के माल्यार्पण के बाद स्टेज कार्यक्रम होगा।