पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ग्रामीणों ने कहा डिस्कॉम कर्मचारी बिना रीडिंग लिए जारी कर देते हैं बिजली के बिल

ग्रामीणों ने कहा-डिस्कॉम कर्मचारी बिना रीडिंग लिए जारी कर देते हैं बिजली के बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नागर ने क्षेत्र की तीन देवरी, झिंकडिया व गुराड़खेड़ा पंचायतों के 12 गांवों को दौरा कर कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान संसदीय सचिव ने कहा कि जनता के लिए विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव ने ब्रजपुरा में करीब 108 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। वहीं देवरी में 60 लाख की लागत से बनने वाले गौरवपथ, रमसा व डांग विकास बोर्ड की ओर से स्कूल में कक्षा-कक्षों का भी शिलान्यास किया। साथ ही झिंकडिया व रतनपुरा में नवनिर्मित गौरवपथ का लोकार्पण किया। रतनपुरा व झिंकडिया में बनने वाले डामरीकरण सड़क का भूमि पूजन किया। साथ ही गुराड़खेड़ा गांवों में भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बकानी प्रधान प्रेमबाई लोधा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मीनारायण लोधा, भाजपा जिला मंत्री अमरलाल लोधा, मंडल महामंत्री इंद्रसिंह गुर्जर, गायत्री लोधा मौजूद रहे।

गांवों में पानी-बिजली की समस्या का मुद्‌दा छाया

रटलाई. देवरी में ग्रामीणों को संबोधित करते संसदीय सचिव।

बृजरापुरा के बािशंदों की पीड़ा: वन विभाग कर रहा परेशान

रटलाई|
देवरी पंचायत के ब्रजपुरा गांव में संसदीय सचिव के आगमन पर लोगों ने बताया कि गांव 50 सालों से यहां पर बसा है, लेकिन वन विभाग परेशान कर रहा है। इस पर संसदीय सचिव ने वन विभाग व नायब तहसीलदार से बात कर समस्या को हल कराने का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या के साथ स्कूल में इंटरलॉकिंग की मांग रखी।

देवरी के ग्रामीण ने की बिजली कर्मचारियों की शिकायत

ग्राम पंचायत देवरी में लोगों ने विद्युत निगम की मनमानी की शिकायत की। लोगों ने नागर को बताया कि बिना रीडिंग लिए ही बिल जारी कर देता है। कई गुना अधिक राशि का बिल उपभोक्ताओं को थमा देते हैं। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हाेता है। इस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव को प्रार्थना पत्र देकर समस्या बताई। यहां करीब 20 से 25 लोगों ने बिजली की समस्या बताई तथा लाइनमैन की भी शिकायत की। इस पर संसदीय सचिव ने जेईएन को लोगोें की समस्याओं का समाधान करने तथा लाइनमैन के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मनोहरथाना में विधायक ने सुनी समस्याएं

मनोहरथाना|
सुराज विकास गौरवयात्रा के तहत विधायक कंवरलाल मीणा ने शोरती, पड़ालिया, अर्जुनपुरा, गणेशपुरा, कोलूखेड़ी, मेवतियान, कोटड़ा कागला गांवों का दौरा किया। इस दाैरान विधायक ने शोरती गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दो टयूबवेल लगाने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने ग्रामीणों को 4, 5, 6 मई को अकलेरा में होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन व कथावाचक जया किशोरी की कथा के लिए आमंत्रण दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वैद्य घासीलाल लोधा ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में रिंकू मीणा सरपंच शोरती, रामचरण लोधा इकाई अध्यक्ष, दुलीचंद कुशवाह पूर्व सरपंच, अमृतलाल भील, विनोद मीणा, हेमराज मीणा, बीरमचंद लोधा वार्ड पंच, घनश्याम लोधा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...