तहसील व मंडल प्रभारी कल लेंगे भाजपा ओबीसी सदस्यों की बैठक
सुजानगढ़ | ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिन 21 अप्रैल को मनाए जाने वाले संकल्प दिवस काे लेकर 17 अप्रैल को भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के तहसील व मंडल प्रभारी ओबीसी कार्यकारिणी व सदस्यों की बैठक लेंगे। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने तहसील व मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं, जो मंगलवार को तहसील व मंडलों में जाकर भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी व सदस्यों की बैठक लेंगे। इस दौरान वे संगठन को मजबुत करने पर चर्चा करेंगे। इसी वजह से कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। चूरू तहसील प्रभारी परेश्वर बागड़ी व सोहनलाल सैनी, सुजानगढ़ तहसील प्रभारी नरेंद्र गुर्जर व श्याम प्रजापत, रतनगढ़ तहसील प्रभारी विश्वनाथ जांगिड़ व कैलाश भामूं, राजगढ़ तहसील प्रभारी संदीप काजला व अशोक जांगिड़, तारानगर तहसील प्रभारी भागीरथ सैनी व श्रीचंद पैंसिया, सरदारशहर तहसील प्रभारी नोरतन सैनी व छगनलाल प्रजापत, बीदासर व राजलदेसर मंडल प्रभारी मांगीलाल प्रजापत व सोहनलाल प्रजापत तथा रतननगर मंडल प्रभारी रामस्वरुप कटारिया व लिखमीचंद प्रजापत को बनाया गया है।