गर्मी आते ही पिलानी में पानी की किल्लत, निजी कुओं से पानी लाने को मजबूर
पिलानी | कस्बे के विभिन्न वार्डों मे गर्मी शुरू होते ही जलदाय विभाग के ट्यूबवैल बंद होने से पानी कि किल्लत शुरू हो गई है। लोगों को निजी कुओं से पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं। वार्ड 10 व 24 में बने ट्यूबवैल 10-15 दिन से बंद हैं। नया ट्यूबवैल बने 15- 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन सप्लाई नहीं हो रही। इस कारण वार्ड 10, 23, 24 व 25 में सप्लाई बाधित हो गई है। वार्ड 10 के शुभकरण, नंदलाल सैनी, वार्ड 23 के पंकज शर्मा, वार्ड 24 के मोती सैनी, सुरेंद्र, प्रदीप वर्मा, वार्ड 25 के सुशील स्वामी, भालाराम स्वामी का कहना है कि पेयजल समस्या की शिकायत अधिकारियों से कई बार कर चुके। एईएन कैलाश पूनिया ने बताया कि वार्ड 10 व 24 में ट्यूबवैल में पानी नहीं है। दूसरे ट्यूबवैल के लिए प्रस्ताव भेजे हुए हैं।