दोपहर को छाए बादल, शाम को चली धूलभरी आंधी, 2.8 डिग्री चढ़ा दिन का पारा
झुंझुनूं. जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप का असर रहने से गर्मी ने परेशान किया। दोपहर तीन बजे बाद बादल छाए लेकिन बरसात नहीं हुई। शाम पांच बजे बाद धूलभरी आंधी चली। शाम को मौसम में हल्की सी ठंडक महसूस की गई। मौसम सुहावना होने से लोगों ने गर्मी से राहत मिली। पिलानी मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री से घटकर 36 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 18.8 से 21.6 डिग्री हो गया। फोटो : गोपाल गोशाला से लिया गया झुंझुनूं स्थित मंशा माता मंदिर पहाड़ी का।