विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कल तक
धौलपुर| पीटीईटी आैर बीए बीएड व बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। 13 मई को राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित होने जा रही इस परीक्षा में करीब 3 लाख विद्यार्थियों बैठने की संभावना है। बीएससी बीएड व बीए बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस साल सीनियर सैकंडरी परीक्षा दे रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।