सीबीएसई अभिभावकों ने की बोनस अंक की मांग
धौलपुर| सीबीएसई के 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आने को लेकर अभिभावकों ने सीबीएसई सचिव को पत्र लिखकर बोनस अंक देने की मांग की है। पत्र में बताया कि 28 मार्च को गणित का प्रश्न पत्र आयोजित हुआ था। प्रश्न पत्र सेट-2 के प्रश्न क्रमांक 24 आउट ऑफ सिलेबस था। यह प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस में था। 4 अंक के इस प्रश्न में बोनस अंक दिए जाएं।