सोमवती अमावस्या पर मचकुंड परिक्रमा आज
धौलपुर| सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थराज मचकुंड की परिक्रमा सोमवार सुबह 7 बजे मौनी सिद्ध की पवित्र गुफा से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। अमावस्या पर तीर्थराज मचकुण्ड की पवित्र परिक्रमा, दान एवं देवपितरों को तर्पण विशेष फलदायी है। इस अवसर पर भंडारे व प्याऊ की व्यवस्था रहेगी।