कार्यकर्ता गांवों में रहकर जानेंगे शिक्षा और रहन-सहन का हाल
पोस्टर का विमोचन करते कार्यकर्ता।
सैंपऊ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सैंपऊ के द्वारा विश्वनाथ महाविद्यालय में सामाजिक अनुभूति के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें जिला सह संयोजक ब्रजेश बघेला ने बताया कि इस सामजिक अनुभूति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक विषय के संदर्भ में संवेदनशीलता उत्पन्न करना है। एबीवीपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के साथ थोड़ा समय बिताकर रहन-सहन, संस्कृति, खानपान, सुरक्षा, शिक्षा तथा उपलब्ध संसाधन आदि का अनुभव लेंगे। राजकुमार कुशवाह वीरेंद्र रामवरन हरिओम मौजूद रहे।
20 से 25 अप्रैल तक चलेगा प्रथम चरण
मनियां | एबीवीपी ने कार्यालय पर सामाजिक अनुभूति के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल त्यागी ने बताया कि इस सामाजिक अनुभूति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक विषय के संदर्भ में संवेदनशीलता उत्पन्न करना है। सामाजिक अनुभूति 2018 का प्रथम चरण 20 से 25 अप्रैल और द्वितीय 10 मई से 15 मई तक चलेगा। 5 दिनों में परिषद कार्यकर्ता गांव में रहकर ग्रामीण जीवन का आनंद लेंगे।