पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुमक्खियों के हमले में घायल वृद्ध की मौत

मधुमक्खियों के हमले में घायल वृद्ध की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं | तीन दिन पहले मोक्षधाम में मधुमक्खियों के हमले में गंभीर घायल 60 वर्षीय वृद्ध की भीलवाड़ा में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। कहीं फिर मधुमक्खियों का हमला न हो जाए इससे बचने के लिए वृद्ध का अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम बदलना पड़ा।

बताया गया कि बेगूं निवासी जमनालाल प्रजापत 60 पुत्र नारायणलाल प्रजापत की रविवार सुबह भीलवाड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जमनालाल के शव को बेगूं लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस शव को भी डोराई रोड स्थित मोक्षधाम ले जाना था, लेकिन कहीं मोक्षधाम में फिर से मधुमक्खियों का हमला न हो जाए। इस डर के मारे परिजनों ने मोक्षधाम बदला। शव का चेची रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जमनालाल आटा चक्की की दुकान व कृषि कार्य करते थे। पड़ोस में 70 वर्षीय कंचन बाई प|ी स्व. कन्हैयालाल जैन की मृत्यु पर जमनालाल अन्य लोगों के साथ 11 अप्रैल को अंतिम संस्कार में भाग लेने गए थे। डोराई रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए थे व 3-4 लोग गंभीर घायल हो गए थे। गंभीर घायल जमनालाल प्रजापत मधुमक्खियों केे हमले से भागते हुए पेट के बल गिर गए थे। जिससे आंत चोट लगी व पेट में इंफेक्शन हो गया था। बेगूं से चित्तौड़गढ़ और फिर भीलवाड़ा रैफर किया। जहां रविवार सुबह 6 बजे जमनालाल ने दम तोड़ दिया।

अब मोक्षधाम जाने से डर रहे हैं लोग : मधुमक्खियों के हमले के बाद बेगूं में डोराई रोड स्थित मोक्षधाम पर मुर्दे जलाने से लोग कतराने लगे है। मधुमक्खियों के डर के कारण रविवार को जमनालाल का शव व दो दिन पहले कानी बाई 60 पति स्व. रामचन्द छीपा के शव का भी उक्त मोक्षधाम की बजाय चेची रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। डोराई रोड मोक्षधाम में बड़े पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों के तीन बड़े छत्ते लगे हुए है। हालांकि मधुमक्खियों के छत्ते काफी समय से है ओर पहले कभी हमला नहीं हुआ। 11 अप्रैल को हुए मधुमक्खियों के हमले के बाद इस मोक्षधाम में लोग अंतिम संस्कार के लिए जाने से डरे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...