पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुवाणियां पहुंची पुलिस, घटना स्थल की तस्दीक, सभी आरोपी फरार हुए

सुवाणियां पहुंची पुलिस, घटना स्थल की तस्दीक, सभी आरोपी फरार हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं | युवक के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट के मामले में बेगूं पुलिस सुवाणियां पहुंची। मामले में घटना के तीसरे दिन भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन पुलिस ने मौके देखकर घटना स्थल तस्दीक किया। लड़की भगा ले जाकर नाता विवाह करने की रंजिश से नाथू रामजी का खेड़ा निवासी बेकसूर युवक शंभूलाल गंवार को बंधक बनाकर मारपीट की थी। गुरुवार रात की घटना के बावजूद तीसरे दिन रविवार शाम तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सुवाणियां निवासी मानसिंह गंवार सहित 10 लोगों के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज है। बेगूं पुलिस रविवार को सुवाणियां गांव में मौके पर पहुंची तो आरोपी घर से फरार थे। पुलिस ने शंभूलाल गंवार के पिता मोहनलाल गंवार को मौके पर बुलाया तथा मारपीट व रस्सी से बांधे युवक का घटना स्थल तस्दीक किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

खबरें और भी हैं...