पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल चौराहा अब कहलाएगा भगवान परशुराम सर्किल

जेल चौराहा अब कहलाएगा भगवान परशुराम सर्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती को लेकर कस्बे में रविवार को वाहन रैली निकली। नगर के मुख्य मार्गो से निकली वाहन रैली में परशुराम जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा कस्बे में रविवार को वाहन रैली निकाली। वाहन रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

रैली में परशुराम जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। जयकार लगाते युवक वाहन रैली में चल रहे थे। वाहन रैली बड़ा बालाजी में गौतमाश्रम में संपन्न हुई। ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इधर, सांसद सीपी जोशी व विधायक सुरेश धाकड़, नपा चेयरमैन पूजा सोनी द्वारा ब्राह्मण समाज की मांग पर बेगूं-चित्तौडगढ रोड पर जेल के सामने चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम सर्किल घोषित किया है। सर्किल का नाम परशुराम सर्किल किए जाने पर समस्त ब्राह्मण समाज ने सांसद, विधायक व चेयरमेन का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...