समर्थन मूल्य पर गेहूं तोल केन्द्र शुरू
पारसोली| कस्बे के पुलिस थाना परिसर के पीछे स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में रविवार को समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केन्द्र का उद्घाटन हुआ। बेगूं एसडीएम रागिनी डामोर ने तोल केन्द्र की शुरुआत की। इस अवसर पर क्रय विक्रय समिति के अधिकारी, सुनीलकुमार जागेटिया, किशनलाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह राणावत, सहायक कृषि अधिकारी अशोक सोनी मौजूद थे।