श्रीकृष्ण पाटीदार आज से झालावाड़ दौरे पर
झालावाड़ | राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार बुधवार दोपहर 12 बजे झालावाड़ पहुंचेंगे। वह झालरापाटन में आयोजित छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 19 अप्रैल को सुवास रायपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 20 अप्रैल को दोपहर 1 बजे खेल संकुल में आयोजित उज्ज्वला दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।