पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सर्व ब्राह्मण महा सम्मेलन एवं छात्रावास शिलान्यास आज

सर्व ब्राह्मण महा सम्मेलन एवं छात्रावास शिलान्यास आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन. परशुराम जयंती पर बुधवार को सामूहिक विवाह एवं ब्राह्मण महासम्मेलन व छात्रावास शिलान्यास समारोह होगा।

सम्मेलन में आठ जोड़े रजिस्टर्ड हो चुके है, सुबह 6 बजे मंदिर श्री कल्याण राय जी से भगवान का विमान छात्रावास भवन ले जाया जाएगा। दोपहर एक बजे तोरण का कार्यक्रम व 2 बजे परिग्रहण संस्कार का आयोजन होगा। इसके बाद 3 बजे सभी अतिथियों सम्मान व उद्बोधन होगा। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्षों और 187 ट्रस्टियों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामकुमार शास्त्री, डॉ.राजेश शर्मा, डॉ.सचिन शर्मा, भगवानदास शर्मा, ब्रिजेश गौतम, राजेंद्र शर्मा,देवकीनंदन गौतम, रामकुमार शर्मा, ब्रजराजशरण गौतम, सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री ललित शर्मा, वैभव शर्मा, अनीता शर्मा, दिनेश शर्मा आदि समाज बंधुओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक घनश्याम आचार्य ने बताया की सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुंबई के समाजसेवी एवं उद्योगपति जेएम जोशी, अध्यक्षता ओमप्रकाश जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, अध्यक्षता विप्र फाउन्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील कुमार ओझा, विशिष्ट अतिथि सांसद दुष्यंतसिंह, श्यामसुंदर शर्मा पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष, विशाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर गौड़ महासभा, श्री कृष्ण पाटीदार जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा, एमएल दुबे चीफ इंजीनियर ट्रेड पार्क जयपुर आदि अतिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...