कृषि उपजमंडी में आने वाले यूजर टैक्स में हुई वृद्धि
झालरापाटन. महाराजा हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में 2017-18 में 3 करोड़ 12 लाख 20 हजार यूजर टैक्स आया। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 53 लाख 68 हजार की मंडी टैक्स में वृद्धि हुई है।
मंडी सचिव हरिमोहन बैरवा, खाद्य तिलन व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि मंडी शुल्क एवं यूजर टैक्स में में हुई वृद्धि का मुख्य कारण वाले किसानों को अपनी फसल की तुलाई व भुगतान समय पर होना है। किसानों की फसल को एक प्लेटफार्म पर क्रय विक्रय, नीलामी व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा से तुलाई होना, रोजाना अपनी फसल को लेकर आने वाले किसानों की व्यापारियों द्वारा रोज खरीद करना वह समय पर भुगतान करने से यूजर टैक्स में वृद्धि हुई है।
चने की समर्थन मूल्य पर दोबारा हो सकती है खरीद: झालरापाटन क्रय विक्रय समिति द्वारा चने की समर्थन मूल्य की खरीद बंद होने की शिकायत को लेकर झालरापाटन पंचायत समिति प्रधान भारती नागर ने कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी से वार्ता की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समर्थन मूल्य का रजिस्ट्रेशन 48 घंटे में चालू करवाने का आश्वासन दिया है।