कुएं से बदबू आने की शिकायत पुलिस ने मृत बछड़ा निकलवाया
भास्कर न्यूज | सुलताना (चिड़ावा)
गांव के धोळिया चौक मोहल्ले में बंद पड़े कुएं से बदबू आने की शिकायत पर मंगलवार दोपहर सुलताना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल राजेश जांगिड़, ग्रामसेवक श्यामलाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य गजेंद्रसिंह और राजेंद्र सैनी ने लोरिंग मशीन मंगवाकर कुएं का जाळ हटवाया। इसके बाद करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से मृत बछड़ा निकाला गया। गौरतलब है कि कुएं से बदबू आने पर मोहल्ले के लोग आशंकित हो उठे। मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. यशपाल को भी बुलाया गया। इस दौरान कल्याणसिंह, राजेंद्र लांबा, श्यामसिंह, जितेंद्रसिंह, सुभाष, सुमेरसिंह सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद थे।