पालिका में स्टाफ नहीं मिलने से लोग परेशान, ज्ञापन दिया
वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसडीएम और पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर ड्यूटी समय में पालिकाकर्मियों को सीट पर मौजूद रहने के लिए पाबंद करने की मांग की है। समाज के लोगों ने मांगपत्र में इस बात की शिकायत की है कि जन्म-विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय जाने पर संबंधित कर्मचारी नहीं मिलते। इस कारण लोगों को कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए उपरोक्त प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होने व भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण संबंधित कर्मचारियों को पाबंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महेश चंदेलिया, रविशंकर कांगड़ा, संजय, गोविंद, मुकेश, संदीप, कमलेश कांगड़ा, नितिन आदि शामिल थे।