ओजटू में आज अधिकारी-कर्मचारी करेंगे सफाई
चिड़ावा | स्वच्छता दिवस के तहत बुधवार को प्रशासन की तरफ से निजामपुर ओजटू में साफ-सफाई की जाएगी। एसडीएम देवयानी ने बताया कि कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सुबह 8 बजे से निजामपुर ओजटू में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ जेपी बुनकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।