जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के पैकेट दिए
चित्तौड़गढ़| महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़ के तीनों केंद्र के सभी सदस्य अपने साथ घर से ढाई-ढाई किलो खाद्य सामग्री के पैकेट लेकर आए। इसमें मुख्यतया आटा, चावल एवं दाल थी। इन सदस्यों द्वारा एकत्रित खाद्य सामग्री गांधीनगर स्थित भीलों की झोपडिय़ों में जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई। इस अवसर पर केंद्र की तरफ से अभय सिंह संजेती, नरेंद्र पोखरना, डाॅ. सुशील मेहता एवं यशपाल बापना थे।