पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॅरिअर काउंसलिंग की शुरुआत मई में

कॅरिअर काउंसलिंग की शुरुआत मई में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़| यूथ मूवमेंट द्वारा कॅरिअर काउंसलिंग एंड पेरेंटस ओरियंटेशन कार्यक्रम मई के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा। यूथ मूवमेंट के संस्थापक शाश्वत सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बच्चों को विषय चयन और युवाओं को कॅरियर के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी आमंत्रित करेंगे। यूथ मूवमेंट की प्रदेश संयोजक आशी शर्मा ने बताया कि इसके लिए 12 सदस्यों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में शहर के शिक्षाविद और विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। कमेटी में अरुण कुमावत, संपत सिंह शेखावत, दिलीप पोखरना, भूपेश फत्तावत, अखिलेश श्रीवास्तव, कविता अरोड़ा, डाॅ. ज्ञानसागर जैन, डाॅ. श्याम सिंह मंडलिया, अश्लेष दशोरा, डाॅ. हरविंदर सोनी, बंशी कुमावत और यूथ मूवमेंट के संरक्षक अनिल सक्सेना शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम निशुल्क होगा।

खबरें और भी हैं...