भीमेश्वर सांवरिया मंदिर में 20 को होगा विशेष शृंगार
चित्तौड़गढ़|श्रीभीमेश्वर सांवरिया मंदिर विकास समिति विजयपुर की बैठक सांवलियाजी मंदिर में हुई। अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष धन्नालाल भील ने की।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोपाल भील आकोडिया थे। बैठक में मैदान की साफ-सफाई करवाने पर चर्चा की गई। भंडारे से राशि निकली। मंदिर में 20 अप्रैल को धूमधाम से विशेष शृंगार कर छप्पन भोग धराकर महाप्रसादी के आयोजन का निर्णय लिया गया। सांवलियाजी मंदिर के विकास के लिए 34 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। बैठक में समाजजनों से बाल विवाह नहीं करने की अपील की। बगदीराम अणगिरा, तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भडकिया, ख्यालीराम, भूरा पाल, देवीलाल, रतन, बाबूलाल सहित समाजजन मौजूद थे।