कलश यात्रा से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
शहर के उपनगरीय क्षेत्र मीठारामजी का खेड़ा में बैरवा समाज विकास सेवा समिति की ओर से पांच दिवसीय बाबा रामदेव मूर्ति व शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ।
मीडिया प्रभारी कृष्णा जोनवाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गायत्री मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मंदिर स्थल पर पहुंचे। मुख्य अतिथि नप सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना का बैरवा समाज के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत धवन, क्षेत्रीय पार्षद बहादुर बैरवा, भगवानलाल जोनवाल, चुन्नीलाल जोनवाल, मदन मिमरोट, सूरजमल बैरवा ने स्वागत किया। अतिथियों ने केसरिया झंडी बताकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में सर्व समाज की अधिकांश महिलाओं ने भाग लिया। कई जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। देवीलाल मुराडिय़ा, शेखर जोनवाल, छीतरमल बड़ोदिया, राधाकिशन टांक, रमेश, मोहन चारवंदिया, कौशल जोनवाल, पुखराज जोनवाल, राजेंद्र जोनवाल, रोशन धवन, मनोज जोनवाल, मोहन बासंवाल, अर्जुन जोनवाल, नीलेश चौहान, अनिल जोनवाल, विजय बैरवा, भेरू बैरवा, नरेंद्र जोनवाल, जीतेंद्र जोनवाल, अर्जुन डांगी, भंवर बैरवा,जगदीश जोनवाल, महेश लकवाल आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी