पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री ने किया शेखावत और विजयाराजे की प्रतिमाओं का अनावरण

मुख्यमंत्री ने किया शेखावत और विजयाराजे की प्रतिमाओं का अनावरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | निंबाहेड़ा

जेके आईटी में सोमवार रात 8 बजे जनसंवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वसुंधरा विहार में बड़ौली चौराहे के सामने नवनिर्मित वसुंधरा उद्यान में पूर्व राजमाता व भाजपा नेता विजयाराजे सिंधिया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शेखावत सर्किल पर निंबाहेड़ा के देश के उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया।

पूर्व राजमाता की प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम ने कहा कि प्रतिमा जीवंत प्रतीत हो रही है। प्रतिमा स्थापित करने पर उन्होंने यूडीएच मंत्री कृपलानी व निंबाहेड़ा नगरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वसुंधरा विहार आवासीय योजना भी शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। शेखावत सर्किल पर सीएम ने कहा कि हम सभी के मार्गदर्शक शेखावत व राजमाता ने जन संघ से भाजपा तक के सफर में देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ी है। यूडीएच मंत्री कृपलानी ने भी संबोधित किया। अनावरण के दौरान सांसद सीपी जोशी, विधायक नरपतसिंह राजवी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, अभिमन्यु सिंह राजवी, नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख सहित भाजपा पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे। सीएम यूडीएच मंत्री कृपलानी के साथ भ्रमण कार्यक्रम के तहत परशुराम सर्किल, कैंची चौराहा, नूरमहल मार्ग की ओर पहुंची तो विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद सीएम कमधज नगर स्थित कल्लाजी वेदपीठ मंदिर पर पहुंची, जहां उन्होंने ठाकुरजी की प्रतिमा के दर्शन व पूजा कर खुशहाली की मनोकामना की। कैलाश मूंदड़ा एवं न्यासियों ने सीएम व कृपलानी का स्वागत कर ठाकुरजी की छवि भेंट की। सीएम के नगर भ्रमण के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।

इससे पूर्व द्वितीय सत्र में निंबाहेड़ा, कनेरा व छोटीसादड़ी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीएम ने जनसंवाद किया। निंबाहेड़ा मंडल के पदाधिकारियों ने सीएम से निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग को फोरलेन बनाने, किसानों को अस्थाई कृषि विद्युत कनेक्शन देने, उद्योगों में स्थानीय युवकों को रोजगार देने, समर्थन मूल्य पर डोडा-चूरा सरकार द्वारा खरीद कर निस्तारण करने की मांग की भी। सांड गांव की 200 बीघा बिलानाम भूमि को तबदील की गई चरनोट भूमि को निरस्त कर पुन: बिलानाम कराने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर बताई समस्याएं

बिनोता | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निम्बाहेडा प्रवास के दौरान अहिंसा सर्किल चौराहा पर बिनोता व मंडला चारण क्षेत्रवासियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता शौकीन चपलोत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत कर तलवार भेंट की गई। देवकरणदान चारण मंडला चारण, पुखराज चपलोत, जसवंत डोशी, हस्तीमल जैन, अनुराग अग्रवाल, अनिल शर्मा, जितेन्द्र कुमार, देवीलाल जाट, डॉ. हीरालाल लुहार, उपशाखा अध्यक्ष गोपाल व्यास, जिलामंत्री पवन शेखावत आदि मौजूद थे।

भास्कर संवाददाता | निंबाहेड़ा

जेके आईटी में सोमवार रात 8 बजे जनसंवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वसुंधरा विहार में बड़ौली चौराहे के सामने नवनिर्मित वसुंधरा उद्यान में पूर्व राजमाता व भाजपा नेता विजयाराजे सिंधिया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शेखावत सर्किल पर निंबाहेड़ा के देश के उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया।

पूर्व राजमाता की प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम ने कहा कि प्रतिमा जीवंत प्रतीत हो रही है। प्रतिमा स्थापित करने पर उन्होंने यूडीएच मंत्री कृपलानी व निंबाहेड़ा नगरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वसुंधरा विहार आवासीय योजना भी शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। शेखावत सर्किल पर सीएम ने कहा कि हम सभी के मार्गदर्शक शेखावत व राजमाता ने जन संघ से भाजपा तक के सफर में देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ी है। यूडीएच मंत्री कृपलानी ने भी संबोधित किया। अनावरण के दौरान सांसद सीपी जोशी, विधायक नरपतसिंह राजवी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, अभिमन्यु सिंह राजवी, नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख सहित भाजपा पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे। सीएम यूडीएच मंत्री कृपलानी के साथ भ्रमण कार्यक्रम के तहत परशुराम सर्किल, कैंची चौराहा, नूरमहल मार्ग की ओर पहुंची तो विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद सीएम कमधज नगर स्थित कल्लाजी वेदपीठ मंदिर पर पहुंची, जहां उन्होंने ठाकुरजी की प्रतिमा के दर्शन व पूजा कर खुशहाली की मनोकामना की। कैलाश मूंदड़ा एवं न्यासियों ने सीएम व कृपलानी का स्वागत कर ठाकुरजी की छवि भेंट की। सीएम के नगर भ्रमण के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।

इससे पूर्व द्वितीय सत्र में निंबाहेड़ा, कनेरा व छोटीसादड़ी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीएम ने जनसंवाद किया। निंबाहेड़ा मंडल के पदाधिकारियों ने सीएम से निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग को फोरलेन बनाने, किसानों को अस्थाई कृषि विद्युत कनेक्शन देने, उद्योगों में स्थानीय युवकों को रोजगार देने, समर्थन मूल्य पर डोडा-चूरा सरकार द्वारा खरीद कर निस्तारण करने की मांग की भी। सांड गांव की 200 बीघा बिलानाम भूमि को तबदील की गई चरनोट भूमि को निरस्त कर पुन: बिलानाम कराने की मांग की गई।

गौरवपथ की चौड़ाई बढ़ाने के दिए आदेश, काम भी शुरू किया... बड़ौली माधोसिंह से महाविद्यालय तक गौरवपथ की चौड़ाई बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने चर्चा की, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आशुतोष पेडणेकर आयुक्त कॉलेज शिक्षा एवं शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग जयपुर को आदेश दिया। जिस पर महाविद्यालय को आदेश जारी कर चाही गई भूमि देने की अनुमति प्रदान की। आदेश मिलने की सूचना पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली व ईओ कौशल कुमार खटुमरा ने मौका देखा। बाद में ईओ खटुमरा के नेतृत्व में महाविद्यालय की बनी चारदीवारी हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

कल्लाजी शयन आरती के दर्शन किए... मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निंबाहेड़ा प्रवास के दौरान सोमवार रात्रि को मेवाड़ के प्रसिद्ध शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ सहित पंचदेवों के शयन आरती दर्शन किए। इसके साथ शीघ्र ही वैदिक विश्वविद्यालय प्रारंभ होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ठाकुरजी की छवि, श्रीफल, तुलसी माला व प्रकाशित ग्रंथ भेंट किए गए। मुख्यमंत्री को न्यासियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रोस्पेक्ट्स सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं। जिनके पूर्ण होते ही विश्वविद्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित जनप्रतिनिधिगण व भक्तजन मौजूद थे।

बंशी बंजारा की मांग पर एक ही दिन में लगा हैंडपंप

भादसोड़ा | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जिले में दौरे के दौरान नाथीखेड़ा जूपा बंजारा बस्ती निवासी बंशी बंजारा ने रविवार को बस्ती में पेयजल व मोक्षधाम की समस्या समाधान की मांग की। रविवार दिनभर मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में रहे बंशी को सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री से मिलवाया। मुख्यमंत्री ने बंशी की मांग पर बस्ती में तुरंत हैंडपंप लगवाने के आदेश दिए, जिस पर सोमवार शाम को ही नाथी खेड़ा जूपा बंजारा बस्ती में हैंडपंप खुदवा दिया गया तथा तुरंत मोटर व बिजली कनेक्शन करवाकर पेयजल उपलब्ध करवाया गया। सचिव महेंद्र जोशी ने बताया कि बोर में मोटर लगवाकर चालू कर दी गई है। इस दौरान सरपंच शंकरलाल जाट, बंशी बंजारा व बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

5 करोड़ की लागत से मंडी में बनेगा एग्रो ट्रैक टावर... मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित एग्रो ट्रैक टावर निर्माण के साथ ही मंडी में समर्थन मूल्य पर लहसुन खरीद केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निदेशालय कृषि विपणन जयपुर के निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव ने एग्रो ट्रैक टावर निर्माण के लिए 5 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की। मंडी में समर्थन मूल्य पर लहसुन खरीद केंद्र प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की।

11 समाजों को भूखंड आवंटन पत्र सौंपे.. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार रात वसुंधरा विहार में प्रतिमा अनावरण के दौरान नगरपालिका द्वारा विभिन्न समाजों को नोहरे एवं शैक्षणिक, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किए। सभी समाजों को आरक्षित दर की 50 प्रतिशत राशि पर ये भूखंड आवंटित किए गए। नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख ने बताया कि सभी समाजों को वसुंधरा विहार में भूखंड आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्री का दौरा केवल उदघाटन व मूर्ति अनावरण के लिए-आंजना

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने मंगलवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे से जनता को बहुत अपेक्षा थी, परंतु यह केवल उदघाटन व मूर्ति अनावरण तक ही सिमट गया। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण करना तो समझ में आता है, परंतु विजयाराजे सिंधिया की मूर्ति का अनावरण समझ से परे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पत्रकारों को भी दूर रखा गया।

पेंशनर समाज करेगा स्वागत... चित्तौड़गढ़ | सीएम वसुंधराराजे के बुधवार को आगमन पर पेंशनर समाज जिला शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य स्वागत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने पेंशनर समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की है कि सुबह दस बजे पुलिस लाईन के पास सीएम के स्वागत कार्यक्रम में भाग ले। ये जानकारी उपाध्यक्ष नारायणलाल दाधीच ने दी।

खबरें और भी हैं...