पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तालाबों में डाला जाएगा निंबाहेड़ा की खदानों का पानी

तालाबों में डाला जाएगा निंबाहेड़ा की खदानों का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | सीएम वसुंधराराजे ने मंगलवार को भी निंबाहेड़ा क्षेत्र में और सौगातें दे दी। इसके तहत निंबाहेड़ा क्षेत्र में छोटी खदानों में भरे हुए पानी को उंचे तालाब में लाकर समुचित उपयोग के लिए योजना बनाई जाएगी।

निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में एग्रो ट्रेड टावर निर्माण के लिए 13 करोड़ 70 लाख मंजूर

बसेड़ी लोअर तालाब व इसकी नहरों के जीर्णोद्घार के लिए तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा

निंबाहेड़ा में भविष्य में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए उपनियम 2017 के अनुसार भवन निर्माण व अन्य दरें लागू की जाकर राहत दी गई

निंबाहेड़ा राजकीय चिकित्सालय में नेत्र शल्य चिकित्सालय के लिए आपरेशन थियेटर निर्माण की घोषणा

निंबाहेड़ा राजकीय कालेज में राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र संकाय खोले जाएंगे

निंबाहेड़ा में राजस्व अपील अधिकारी व अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय का कैंप कोर्ट लगाया जाएगा

खबरें और भी हैं...