स्वच्छता पखवाड़े में जिला अस्पताल बी ग्रेड . डॉ. जायसवाल
चित्तौड़गढ़ | चिकित्सा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों तथा प्रत्येक जिले की एक सीएचसी एवं दो पीएचसी में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया था। इसके बाद जिला अस्पतालों की ऑडिट प्रदेश स्तर तथा सीएचसी व पीएचसी की आडिट जिला स्तरीय अधिकारियों से कराई गई। इसमें श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल ने बी ग्रेड प्राप्त की है।
यह बात कायाकल्प योजना के नोडल आफिसर एवं संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. रामबाबू जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताई। इससे पहले उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े की ऑडिट के दौरान सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के सही तरीके भी बताए तथा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डॉ. जायसवाल ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा एक से 15 अप्रैल तक चलाया था। इसके बाद 16 से 18 अप्रैल के भीतर पखवाड़े की आडिट करनी है। आडिट 31 चेक पाइंटों पर की गई। प्रत्येक पाइंट के पांच-पांच नंबर निर्धारित किए थे। साथ ही ग्रेडिंग सिस्टम के तहत ग्रेड भी निर्धारित करनी थीं। इसमें सांवलियाजी जिला अस्पताल ने ऑडिट के चेक पाइंटों के कुल 155 में 139 नंबर प्राप्त करते हुए 139 नंबर प्राप्त यानी 90 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए बी ग्रेड प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों की ऑडिट कर मुख्यालय को 18 अप्रैल तक सबमिट करनी है। इस मौके पर पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी एवं अस्पताल मैनेजर विकास पारीक भी मौजूद थे। इधर निरीक्षण के दौरान डॉ. जायसवाल ने गर्मी को देखते मौसमी बीमारियों के चलते अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए है।
श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल को फेलिसिटेट (सम्मान) से दिल्ली में 19 अप्रैल को नवाजा जाएगा। कायाकल्प योजना के नोडल आफिसर एवं संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. रामबाबू जायसवाल ने बताया कि उक्त अवार्ड पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कायाकल्प योजना के प्रथम झूंझुनू एवं द्वितीय स्तर चित्तौड़ जिला अस्पताल तथा इसी प्रकार के देशभर में इस योजना में प्रथम एवं द्वितीय जिला अस्पतालों के प्रभारियों को 19 अप्रैल को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के द्वारा फेलिसिटेट से नवाजा जाएगा। क्वालिटी एश्योरेंस का फाइनल असेसमेंट एक-दो महीने में, चयन होने पर प्रति बेड 10-10 हजार रुपए तीन साल तक मिलेंगे, स्टाफ को भी फायदा होगा
प्रदेश के 30 जिलों को छोड़ हमारा जिला अस्पताल अब 60 लाख रुपए इनाम लेने की दौड़ में शामिल हो गया है। अब एक-दो महीने के भीतर केंद्र सरकार की टीम फाइनल असेसमेंट करने जिला अस्पताल पहुंचेंगी। इसमें यदि इसमें 70 प्रतिशत से अंक प्राप्त करने में सफल रहा तो इनाम मिलेगा। राज्य नोडल अधिकारी क्वालिटी एश्योरेंस एवं संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. रामबाबू जायसवाल ने बताया कि यदि हमारा जिला अस्पताल मापदंडों पर खरा उतरेगा तो प्रति बेड 10-10 हजार रुपए प्रदान होंगे। यही नहीं इनाम के रूप में मिलने वाली राशि में से 25 प्रतिशत राशि संबंधित स्टाफ को इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी।