विश्व कल्याण की भावना से हुए भजन -कीर्तन
चित्तौड़गढ़ |राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विश्व कल्याण की भावना से भजन कीर्तन एवं हवन पूजन किए गए। महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा ने बताया कि परशुराम महोत्सव के तहत महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आसरा संस्थान की कन्याओं का सम्मान कर भोजन कराया।
साथ ही सोमवती अमावस्या सुखदेव जयंती पर श्रीचमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में विश्व कल्याण की भावना से भजन कीर्तन एवं हवन पूजन किया गया। पंडित कृपाशंकर व्यास के निर्देशन में परशुराम के छाया चित्र के समक्ष विधिवत मंत्रोच्चार किया गया। पंडित सत्येंद्र मोड़, पंकज मोड़ एवं आनंद जोशी ने सप|ीक जोड़े से यजमान के रूप में हवन किया। संरक्षक सेवानिवृत डीएसपी ओमप्रकाश उपाध्याय, लक्ष्मीलाल उपाध्याय, मदनलाल मोड, रामनारायण शर्मा, मुकेश शर्मा कटरा, संदीप बोहरा, सचिन त्रिपाठी, ओम शर्मा दुर्ग, योगेश शर्मा, भानूप्रकाश जोशी, मंजू जोशी के साथ ही हाउसिंग बोर्ड के मंदिर भक्तों सीमादेवी, गंगाबाई, गोपी बाई, स्नेहलता, युवा समाज के नरेशदत्त व्यास, सूरज कांटिया, नगर अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, मदन व्यास, संजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, लोकेश शर्मा सहित विप्रजनों एवं परशुराम भक्तों ने हवन में आहुतियां दी। जिले में अप्रैल 1 मई माह में राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम महोत्सव जारी रहेंगे।