इंद्रपुरा में डेढ़ करोड़ की लागत से बने 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण, 24 घंटे मिलेगी बिजली
इंद्रपुरा | इंद्रपुरा नर्सरी के पास डेढ़ करोड़ की लागत से बने 33/11 जीएसएस का विधायक शुभकरण चौधरी ने लोकार्पण किया। एईएन जीएल वर्मा ने बताया कि इस जीएसएस से इंद्रपुरा, धनावता, चक नांगल, इंद्रपुरा ग्रामीण के लिए चार फीडर निकाले गए हैं। इंद्रपुरा में 24 घंटे थ्री फेस बिजली उपलब्ध रहेगी। धनावता, चक नांगल, इंद्रपुरा ग्रामीण में सिंगल फेस बिजली दी जाएगी। इससे दो हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। उदयपुरवाटी से इंद्रपुरा तक लम्बाई अधिक होने से लाइनों में फाल्ट आने पर ठीक करने में काफी समय लगता था, अब समस्या नहीं रहेगी। विधायक ने ट्यूबवैल खुदवाने, सड़क बनवाने की घोषणा की। सरपंच मनोहर लाल सैनी ने कहा कि गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र, गौरव पथ, जीएसएस आदि कार्य करवाए गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रोहिताश, झाबरमल सैनी, नानूराम चांवरिया, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, नांगल सरपंच अर्जुनलाल वर्मा आदि भी उपस्थित थे। मंच संचालन सुभाष औलखा ने किया। पेयजल समस्या को लेकर पावर हाऊस के पास के लोगों ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर गिरधारी लाल, उप सरपंच प्यारेलाल औलखा, रामदेव लाइनमैन, धूड़ाराम औलखा, महबूब, अमर सिंह धींवा, झाबरमल आदि मौजूद रहे।
इंद्रपुरा. जीएसएस का लोकार्पण करते अतिथि।