पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

26 सड़कों की स्वीकृति जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | मुख्यमंत्री जन संवाद एवं बजट घोषणा में खेतड़ी क्षेत्र के लिए की गई 26 सड़कों की घोषणा के बाद उनकी स्वीकृति जारी हो गई है। पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की नॉन पेचेबल एसआरएफ योजना के तहत 18 सड़कों की 67.50 किमी दूरी के लिए 1467 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। बजट घोषणा में 15 किमी मिसिंग लिंक योजना के तहत 8 सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनमें एसएच-13 से उसरिया की ढाणी, संजय नगर से गुर्जरवालों की ढाणी लोढ़ा पहाड़ी, पपूरना डाबला सड़क से बाडलवास, कांकरिया गुड़ा सड़क से घाटीयाला, अजीतपुरा सड़क से टोली सड़क तक वाया शीशुवाला मालियान, लोयल से छाबा की ढाणी से जसरापुर वाया श्रीसरदारपुरा, एसएच-13 पंचायत घर गोठड़ा से शहीद धर्मपाल की ढाणी, ढाणी कालियान से सिहोड़ सड़क है। सड़कों के नवीनीकरण के लिए डाडा फतेहपुरा-नालपुर-गौरीर-रामबास, खेतड़ी-निजामपुर रोड़ से तिहाड़ा, रवां से गणेशपुरा, कॉपर-शिमला रोड, पचेरी-रवां-शिमला-मेहाड़ा, किशनपुरा से दनचौली, कॉपर शिमला रोड भजनावाली, पपूरना-डाबला-पाटन, करमाड़ी-संजयनगर-अजीतपुरा,बड़ाऊ-मोड़की रोड, एसएच-13 ढाणी ढीमावाली वाया सरदारपुरा सहित अन्य सड़कें स्वीकृत की गई।

खबरें और भी हैं...