पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री आज सांवलियाजी पहुंचेंगी दर्शन के बाद प्राकट‌्य स्थल पर जनसंवाद, फिर शनिधाम जाएंगी

मुख्यमंत्री आज सांवलियाजी पहुंचेंगी दर्शन के बाद प्राकट‌्य स्थल पर जनसंवाद, फिर शनिधाम जाएंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

प्रदेश की सीएम वसुंधराराजे रविवार से चार दिन तक जिले में रहेंगी। वे हर रोज एक विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद करेंगी। साथ ही वे संबंधित क्षेत्र में लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगी। शुरुआत रविवार सुबह सांवलिया सेठ के दर्शन के बाद कपासन विधानसभा के जनसंवाद से होगी।

सीएम 15 से 18 अप्रैल तक जिले में ही रहेंगी। वे रविवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से सांवलियाजी पहुंचेंगी। जहां दर्शन के बाद कार से 8 किमी दूर प्राकट्य स्थल पर पहुंचेंगी। जहां दिनभर कपासन विधानसभा क्षेत्र का जनसंवाद चलेगा। सीएम का 16 को निंबाहेड़ा विधानसभा का निंबाहेड़ा, 17 को बड़ीसादड़ी विस का डूंगला और 18 को चित्तौड़गढ़ विस का चित्तौड़गढ़ में जनसंवाद होगा। अलग-अलग सत्रों में चलने वाले जनसंवाद में पहले से पंजीकृत व तयशुदा लोग ही रहेंगे। गाइडलाइन के मुताबिक इन लोगों की सूचियां तैयार की गई हैं। इन्हें आईकार्ड जारी किया जा रहा है।

जनसंवाद को लेकर वह सब जो आप जानना चाहते हैं

यूं रहेगा जनसंवाद कार्यक्रम

लाभार्थियों से फीडबैक: चारों क्षेत्र में होने वाले जनसंवाद में सुबह साढ़े दस बजे शुरू होने वाले प्रथम सत्र में सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर फीडबैक लेंगी। सुझाव भी ले सकते हैं।

प्रबुद्धजन संवाद: क्षेत्र के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए जैसे प्रोफेशन से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल होंगे। इनसे भी सरकार के कार्यों का फीडबैक लेने के साथ सुझाव लिए जाएंगे।

मंडलवार मीटिंग: पार्टी का मंडलवार पदाधिकारियों से संवाद होगा। इसमें मंडल कार्यकारिणी, पूर्व पदाधिकारी, मंडल से जुड़े जिला पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व केंद्र प्रवासी शामिल होंगे। शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी।

आज पहले दिन ये रहेगा कार्यक्रम

अगले तीन दिन यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम

16 अप्रैल: प्रतापगढ़ जाकर निंबाहेड़ा आने की संभावना ... सीएम सोमवार सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से प्रतापगढ़ जाएंगी। वहां मंत्री नंदलाल मीणा की प|ी के निधन पर संवेदना जताने के बाद 11:20 बजे निंबाहेड़ा के जेके आईटीआई में जनसंवाद। रात्रि विश्राम जेके गेस्ट हाउस में करेंगी। वसुंधरा विहार स्थल पर पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत व विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

17 अप्रैल: बड़ीसादड़ी विधानसभा का संवाद डूंगला में होगा ... मंगलवार सुबह निंबाहेड़ा से सीएम हेलीकॉप्टर से 10:30 बजे डूंगला पहुंचेंगी। विधायक गौतम दक के गृह नगर में जनसंवाद आईटीआई कॉलेज में होगा। तहसील, मॉडल स्कूल व मंगलवाड़-जलोदा रोड का उदघाटन करेंगी। रात्रि विश्राम निंबाहेड़ा या चित्तौड़गढ़ में होगा।

18 अप्रैल: मातृकुंडियां जाकर फिर चित्तौड़गढ़ आएंगी ... सीएम बुधवार सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से मातृकुंडियां जाएंगी। जहां परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम पैनोरमा की आधारशिला रखेंगी। इसके बाद चित्तौड़ में ऑडिटोरियम में जनसंवाद करेंगी। शाम छह बजे जयपुर जाएंगी।

प्रशासन चाक चौबंद, अवकाश निरस्त... सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट है। अधिकारियों-कर्मचारियों के वीक एंड के दोनों दिन सहित 18 अप्रैल तक सभी अवकाश निरस्त कर दिए हैं। जनसंवाद का मुख्य एजेंडा फीडबैक और शिकायत-सुझाव हंै, ऐसे में अधिकारी-कर्मचारियों से सवाल किए जा सकते है। कलेक्टर व एसपी ने बैठकें लेकर कर्मचारी-अधिकारियों को सजग किया।

कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर के अनुसार सीएम हेलीकॉप्टर से सुबह दस बजे सांवलियाजी पहुंचेंगी। यहां दर्शन के बाद प्राकट्य स्थल पर कपासन विस का जनसंवाद करेंगी। देर शाम शनि महाराज आली के दर्शन व वार्षिक मेले का उद‌्घाटन करेंगी।

खबरें और भी हैं...