चित्तौड़गढ़ | सूर्यदेव शनिवार को मेष राशि में आ गए। इसके साथ ही एक महीने से चल रहा मलमास शनिवार को समाप्त हो गया। साथ ही विवाह आदि मंगल कार्य शुरू हो गए। विवाह के मुहूर्त 18 अप्रैल से शुरू होंगे, जो दस जुलाई तक चलेंगे। 23 जुलाई से चार महीने के लिए देवशयन काल शुरू हो जाएगा।