पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्निसुरक्षा दिवस सप्ताह शुरू, सुरक्षा की शपथ ली

अग्निसुरक्षा दिवस सप्ताह शुरू, सुरक्षा की शपथ ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़| आदित्य सीमेंट वर्क्स में अग्नि सुरक्षा दिवस के अवसर पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों द्वारा एक समारोह आयोजित कर 14 अप्रैल 1944 को बम्बई विक्टोरिया डॉकयार्ड में हताहत हुए नागरिकों को श्रद्घांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी प्रमुख मनीष बोरी तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। बोरी ने कहा कि अग्निशमन के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थान में लागू सभी मानकों पर पूर्ण सुरक्षित तरीके से कार्य की अनुपालना कर अग्नि दुर्घटना की किसी भी आशंका को निर्मूल साबित करें।

स्वागत उद्बोधन संग्राम सिंह ने दिया। संस्थान के एचआर प्रमुख अनुज कुमार शर्मा, अग्नि सुरक्षा अधिकारी प्रदीप भट्ट द्वारा कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग के जितेंद्र सिंह तंवर ने आभार जताया। संचालन कौशल किशोर ने किया। संस्थान के प्रबंधन प्रतिनिधि सोम चक्रवर्ती, विजय कुमार, राजेश साम्बरे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...